top of page
  • Mar 3, 2023
  • 3 min read

Updated: Feb 2, 2024

मेडिकल सर्टिफिकेट [स्वास्थ्य प्रमाण पत्र] क्या होता है?

मेडिकल सर्टिफिकेट को हिंदी भाषा में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र कहा जाता है। यह स्वास्थ्य से संबंधित एक दस्तावेज होता है जिसमें आपकी शारीरिक अवस्था का विवरण होता है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सिर्फ एक राष्ट्रीय या राज्य सरकार संघ पंजीकृत चिकित्सक ही दे सकता है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अलग अलग भाँती के होते हैं – जैसे- आपके अस्वस्थ्य होने पर स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में बीमारी के लिए लगाया गया छुट्टी का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, नयी नौकरी, स्कूल, कॉलेज में एडमिशन, या यात्रा के लिए लगाया गया आपके स्वस्थ्य होने का प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगाया गया फॉर्म 1 ए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट इत्यादि।


स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भारत में कौन जारी कर सकता है?

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सिर्फ एक राष्ट्रीय या राज्य सरकार के संघ पंजीक्रति चिकित्सक ही दे सकता है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देने वाले चिकित्सक को एमबीबीएस की डिग्री पूरी करना आवश्यक है। इसके साथ ही वह एमडी, एमएच, एमएस, डीएम डिग्री भी कर सकते है।


स्वास्थ्य प्रमाण पत्र कितने प्रकार के होते हैं?

  • स्वास्थ्य प्रमाण पत्र कई अलग-अलग प्रकार के होते हैं जिन्हेँ सिर्फ एक प्रमाणित चिकित्सक ही दे सकता है।

  • सेहतमंद होने का फिटनेस प्रमाण पत्र– नयी नौकरी, स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेने, यात्रा करने इत्यादि के लिए लगाया जाने वाला प्रमाण पत्र जो बताता है की आप पूरी तरह से सेहतमंद हैं उसे स्वस्थता का प्रमाण पत्र या फिटनेस सर्टिफिकेट कहते हैं।

  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 1 ए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट– बाइक, स्कूटर या कार के लाइसेंस लिए जब ड्राइविंग लाइसेंस बनता है तो परिवहन विभाग आपसे डॉक्टर द्वारा फॉर्म १ ए पर हस्ताक्षर करवाने को कहते हैं। फॉर्म 1 ए के लिए आपको अपनी आँखों और कान की परीक्षा भी देनी होती है। अब आपको फॉर्म 1 ए के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन आँख और कान का टेस्ट दे कर अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 1 ए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

  • बच्चे को गोद लेने के लिए कारा का फिटनेस सर्टिफिकेट– यदि आप बच्चा गोद लेना चाहते है तो अपनी स्वस्थता का प्रमाण दे कर आप केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) का फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर जा कर फॉर्म भरना होगा, उसके बाद आपको अपने कद, वजन, बीपी की जानकारी और एक 15 सेकंड का वीडियो भेजना होगा। ये सारी जानकारी देखने के बाद हमारे डॉक्टर आपको फ़ोन कॉल करेंगे और आपकी स्वास्थय सम्बन्धी जानकारी लेंगे, जिसके पश्चात आपको आपका फिटनेस का प्रमाण पात्र भेजा जायेगा।

  • बीमारी से ठीक हो जाने का प्रमाणपत्र – यदि आप काफी समय से किसी बीमारी से जूझ रहे थे और अब आपको सेहतमंद महसूस हो रहा है और आपको अपने सेहतमंद हो जाने का प्रमाण पात्र देना है जिसे रिकवरी सर्टिफिकेट भी कहते है तो हम आपकी सहायता है सकते हैं ।

  • अपने घरवालों की देखभाल का प्रमाणपत्र- क्या आपको अपने ऑफिस/ स्कूल/ कॉलेज से छुट्टी लेनी है अपने बीमार घरवालों की देखभाल करने के लिए? परेशान न हों, हम आपकी केयरटेकर प्रमाणपत्र सम्बंधित सहायता कर सकते है।

इसके अलावा अगर आपको किसी ख़ास प्रकार के स्वास्थय प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, तब भी हम आपकी सहायता कर सकते हैं। आपको हमें आपने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की जानकारी भेजनी होगी, यदि उसमे कोई स्वास्थ्य सम्बंधित टेस्ट करवाना है तो वह करवा कर हमें भेजना होगा। आपकी द्वारा भेजी गयी जानकारी के अनुसार हमारे डॉक्टर आपके स्वास्थय प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कर के और अपनी मोहर लगा कर भेज देंगे ।



 
 
 

Comments


© 2023 by DH Medical Services

bottom of page